Monday, 1 May 2023
छत्तीसगढ़ में शासकीय पदों पर भर्ती का रास्ता खुला मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों को भर्ती प्रक्रिया के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
रायपुर, 01 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में उच्चतम न्यायालय द्वारा आरक्षण के मामले में दिए गए निर्णय के संदर्भ में उच्च अधिकारियों की बैठक ली और सभी अधिकारियों को शासकीय पदों में भर्ती आदि के संबंध में तत्परता से आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बैठक में मुख्य सचिव को विभागों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी से कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार युवाओं के हित के लिए कृत संकल्पित है।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के उक्त निर्देश के बाद राज्य में शासकीय पदों में भर्ती के लिए रास्ता खुल गया है। इससे अब शासकीय विभागों द्वारा भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जा सकेगी और छत्तीसगढ़ में अतिशीघ्र बड़े पैमाने पर शासकीय पदों पर भर्तियां होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि सभी विभाग इसे गंभीरता से लेते हुए मिशन मोड में सभी भर्तियां किया जाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अंकित आनंद और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री टामन सिंह सोनवानी उपस्थित थे।
Nimai Behera Report
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को
समाचार *कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को* रायपुर 28 जून 2023/ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भ...
-
ଶିମିଳିପାଳ ବ୍ୟାଘ୍ର ଅଭୟାରଣ୍ୟର ସୁରକ୍ଷା ସଂପର୍କରେ ମୁଖ୍ୟ ଶାସନ ସଚିବଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ସମନ୍ୱୟ ବୈଠକ ଅଭୟାରଣ୍ୟର ସୁରକ...
-
Department of Water Resources Launch of MIS and GIS web-based application Under OIIPCRA Bhubaneswar dt.22.06.2023 A Management Infor...
-
*जिले के तहसीलों में राजस्व शिविर का आयोजन* रायपुर 22 जून 2023/ राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले के तहसीलों में राजस्व शिविर का आ...
No comments:
Post a Comment