Saturday, 1 April 2023
मुख्यमंत्री ने श्री बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री ने श्री बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 31 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने लोकप्रिय राजनेता स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त के सपनों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को
समाचार *कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को* रायपुर 28 जून 2023/ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भ...
-
ଶିମିଳିପାଳ ବ୍ୟାଘ୍ର ଅଭୟାରଣ୍ୟର ସୁରକ୍ଷା ସଂପର୍କରେ ମୁଖ୍ୟ ଶାସନ ସଚିବଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ସମନ୍ୱୟ ବୈଠକ ଅଭୟାରଣ୍ୟର ସୁରକ...
-
Department of Water Resources Launch of MIS and GIS web-based application Under OIIPCRA Bhubaneswar dt.22.06.2023 A Management Infor...
-
*जिले के तहसीलों में राजस्व शिविर का आयोजन* रायपुर 22 जून 2023/ राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले के तहसीलों में राजस्व शिविर का आ...
No comments:
Post a Comment