Wednesday, 15 June 2022

जांजगीर के बहादुर राहुल साहू सोकर उठ गए हैं।


 


जांजगीर के बहादुर राहुल साहू सोकर उठ गए हैं। उन्होंने नाश्ता भी कर लिया है उन्हें हल्का सा बुखार है बाकी ठीक है।

Monday, 13 June 2022

अब VLC( विक्टिम लोकेशन कैमरा) को लगाया जाएगा। इस विशेष कैमरे से दीवार या चट्टानों के उस पार से आने वाली आवाजों को आसानी से सुना जा सकता है



 

अब VLC( विक्टिम लोकेशन कैमरा) को लगाया जाएगा। इस विशेष कैमरे से दीवार या चट्टानों के उस पार से आने वाली आवाजों को आसानी से सुना जा सकता है। 

कैमरे से आवाज सुनकर रेस्कयू को और आसान बनाया जाएगा। एनडीआरएफ के जवान इस VLC कैमरे की जाँच कर आवश्यक तैयारी कर रहे हैं।

अब रेस्कयू दल ने अंतिम कार्यवाही सुरंग के भीतर शुरू की है।

बल्ली ले जाकर एक स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है।

वाइब्रेटर से राहुल के नीचे के पत्थर को छिलने जैसा किया जा रहा है।

एनडीआरएफ सावधानी के साथ यह कार्य कर रही है।

कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार ने खुले एवं अनुपयोगी ट्यूबवेल को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए

कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार ने खुले एवं अनुपयोगी ट्यूबवेल को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए


 *नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीम बनाकर जांच का कार्य शुरू* 


 *करीब एक दर्जन असुरक्षित एवं अनुपयोगी नलकूपों को बंद कराया गया* 


रायपुर 11 जून । कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार ने जिले के सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले एवं अनुपयोगी ट्यूबवेल ( नलकूपों)  को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए है । उन्होंने इनका उपयोग जल संरक्षण के लिए भी करने पर बल दिया है। इस तारतम्य में जिले के  अनुविभागीय दंडाधिकारी, नगरीय निकायो के अधिकारी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी टीम बनाकर ऐसे अनुपयोगी, असुरक्षित तथा बंद नलकूपो की जांच कर रहे हैं। जिले में आज करीब छह दर्जन नलकूपो की जांच की गई और करीब एक दर्जन नलकूपों को तत्काल बंद करने की कार्रवाई की गई ।


 उल्लेखनीय है कि जांजगीर- चांपा की कल हुई एक घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खुले बोरवेल को तत्काल बंद करने के सख्त निर्देश सभी कलेक्टरों और एसपी को दिए है।


 अनुविभागीय दंडाधिकारी आरंग श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया  कि आरंग तहसीलदार श्री गोविंद सिन्हा और अतिरिक्त तहसीलदार मीना साहू ने ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो दर्जन बोरवेलो का निरीक्षण किया ,जिसमें से छह बोरवेल खुले पाए गए। इन बोरवेलो को सुरक्षित करने तथा केप लगाकर बंद करने की कार्रवाई की गई । नगरीय क्षेत्रो मंदिर हसौद और समोदा में भी  बोरवेलो का निरीक्षण कराया गया।


अनुविभागीय दंडाधिकारी अभनपुर श्री निर्भय साहू ने बताया कि जांच टीम को अभनपुर और बेंद्री में खुले बोरवेल मिले, इन्हें सुरक्षित रूप से बंद करने की कार्रवाई की गई ।

 अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर श्री देवेन्द्र पटेल ने बताया कि रायपुर अनुविभाग के करीब एक दर्जन स्थानों की जांच की गई और इनमें से खुले एवं असुरक्षित बंद नलकूपों को सुरक्षित रूप से बंद कराया गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


रायपुर नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर श्री सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में जोन कमिश्नर और इंजीनियर की जोनवार टीम बनाकर नलकूपों की जांच की गई। करीब एक दर्जन नलकूप में से दो नलकूप ऐसे थे जो सूख चुके थे लेकिन जिनमें केसिंग लगी हुई थी, इन्हें सुरक्षित रूप से बंद कराया गया।


तहसीलदार तिल्दा ने बताया कि ग्राम किरना में एक खुले एवं असुरक्षित बोरवेल मिलने पर उसे तत्काल बंद करने की कार्रवाई की गई । इसी तरह ग्राम निनवा में भूस्वामी द्वारा 2 दिन पहले बोर वेल कराया गया था जिसे खुला एवं असुरक्षित रखा गया था, उसे भी सुरक्षित करने की कार्रवाई की गई।


रायपुर जिले के कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री  भोयर ने बताया कि जिले में सामान्य रूप से 5 एवं 6 इंच या इससे कम व्यास के ट्यूबवेल का खनन किया जाता है। एहतियात  के तौर पर ऐसे सभी बोरवेल की विस्तृत रूप से जांच करने का कार्य किया जा रहा है और उसके लिए पूरे जिले में टीम लगाई गई है।


 *कलेक्टर ने नागरिकों और किसानों से की अपील : बोरवेल को खुला ना छोड़े* 


कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार ने  जिले के सभी नागरिकों और किसानों से अपील की है कि वे बोरवेल को खनन करने के बाद उसे खुला नहीं छोड़े । बोरवेल के गहरा होने के कारण इसमें छोटे बच्चों के गिरने एवं फसने की संभावना रहती है । बोरवेल खनन के तत्काल बाद इसे सुरक्षित रखने, ढकने या बंद करने की कार्रवाई करें। उन्होंने नागरिकों से यह भी कहा है कि अगर किसी जगह खुले बोरवेल दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को दें।


 *ऊपरवारा में असुरक्षित एवं खुले नलकूप को सीमेंट के माध्यम से बंद करवाया गया* 


अनुविभागीय दंडाधिकारी अभनपुर  श्री निर्भय साहू ने ग्राम ऊपरवारा में स्वयं पहुंचकर यहां के असुरक्षित एवं खुले नलकूप का निरीक्षण किया तथा अपने सामने इसे सीमेंट के माध्यम से बंद करवाया।


ଜଗତ , ଜୀବ, ମଣିଷ ଓ ଧର୍ମ ର୍ ସୃଷ୍ଟି


 ତା 12-6; ଥିଙ୍କର୍ସ କ୍ଳବ ର୍ 31 ତମ ଆଭାସୀ ଆଲୋଚନା ଓଡ଼ିଆ ସମାଜ ଅଷ୍ଟ୍ରେଲିଆ ସହଯୋଗ ରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇ ଯାଈଛି ।ଡାକ୍ତର ନଳିନୀ ପତି ଅତିଥି ଭାବେ ଯୋଗ ଦେଈ ବିଜ୍ଞାନ ପରିବେଶ କର୍କଟ ରୋଗ ସମ୍ପର୍କ ରେ ସୁଚନା ଦେଈଥିଳେ ।ବକ୍ତା ଈ ଡ୍ ନନ୍ଦ ନନ୍ଦନ ଦାସ କହିଲେ ଯେ କୋଡିଏ ହଜାର ବର୍ଷ ପୂର୍ବରୁ ମଣିଷ ସଭ୍ୟତା ବିକାଶ ଲାଭ କରିଛି। ମଣିଷ ଭାଷା ଓ ଧର୍ମ ସୃଷ୍ଟି କରିଛି ।ଏ ଦିଗରେ ବହୁ ଅନ୍ଧ ବିଶ୍ଵାସ କୁ ମନରୁ ଦୂର କରିବାକୁ ହେବ।ପୂର୍ବତନ କୁଳପତି ଡ୍ ଶିବ ପ୍ରସାଦ ଅଧିକାରୀ ବିଜ୍ଞାନ ଓ କରୋନା ଭୁତ।ଣୁ ସମ୍ପର୍କରେ କହିଥିଲେ।ଅଷ୍ଟ୍ରେଲିଆ ରୁ ମମତ।ଜ୍ ଲେଙ୍କା ସଭା ସଞ୍ଜୋଜନା କରି ଧନ୍ୟବାଦ ଦେଈଥିଳେ ।ଥିଙ୍କର୍ସ୍ କ୍ଳବ ର୍ ସଭାପତି ବରଦା ଦାସ ସଭାପତିତ୍ବ କରି ସମାଜ ରୁ ଅନ୍ଧ ବିଶ୍ଵାସ କୁ ଦୂର କରିବାଦିଗରେ ସମସ୍ତଙ୍କ ସହଯୋଗ କାମନା କରିଥିଲେ। ଡ୍ ବ୍ରଜ ନାୟକ, ଉମ।ସଙ୍କର୍ ମିଶ୍ର ଆଲୋଚନାରେ ଭାଗ ନେଈଥିଳେ । ଵିଭୂଦତ୍ତ ମହ।ନ୍ତି ସଭା ପରିଚାଳନ। କରିଥିଲେ ।

Sunday, 12 June 2022

Rescue operation in progress for the 11-year-old boy Rahul Sahu, who was trapped in a 60 feet deep borewell




 


*Breaking*


Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel spoke to Janjgir-Champa Collector again today and inquired about the progress of rescue operation in village Pihrid of Malkharoda block and the health condition of Rahul.


Rescue operation in progress for the 11-year-old boy Rahul Sahu, who was trapped in a 60 feet deep borewell of village Pihrid.


Chief Minister made a video call to Collector Jitendra Shukla from Pathalgaon in Jashpur district. He spoke to Rahul's family as well.


Mr. Baghel consoled the family members and assured that the administration will take every possible step to rescue Rahul safely. 


Chief Minister also spoke to the robot operator Mr. Mahesh Ahir. Mr. Ahir has reached the spot this morning, from Surat, Gujarat. Rescue operation is in progress.

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को

समाचार *कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को* रायपुर 28 जून 2023/ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भ...