Thursday, 10 February 2022

नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के तत्वावधान में *"सत्याग्रह " के रास्ते पर आज 39 वां दिन भी 'किसान आन्दोलन' जारी

     नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के तत्वावधान में *"सत्याग्रह " के रास्ते पर  आज  39 वां दिन भी  'किसान आन्दोलन' जारी







      

         *किसान आन्दोलन स्थल पर बनाया गया किसान मंच को " प्रतिभा ट्रेनिंग सेंटर " का दिया गया है जिसमें प्रभावित गावों से किसान, मजदूर, महिला दीदी, नौजवान साथी, सरपंच गण, जनपद सदस्य गण, जिला पंचायत सदस्य एवं स्कूली बच्चों द्वारा भाषण, गीत, कविता, देश भक्ति गीत कविता एवं पारम्परिक लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देते हैं ।*  

         *अतः किसान मंच के  माध्यम  से बहुत ही सुन्दर प्रतिभा  निखर रहे हैं ।*

          *किसान मंच के माध्यम से 10 फरवरी-2022 से नवा रायपुर  के प्रभावित ग्यारह गावों में शासन प्रशासन के द्वारा सक्षम अधिकारियों का टीम प्रभावित गांव में जाकर   बसाहट के  रिहायसी मकानों जिसमें*        

          *लगानी ,आबादी,घास जमीन में मकान, ब्यारा बाड़ी,अंगना की लम्बाई चौड़ाई कुल क्षेत्रफल एवं परिवार की कुल संख्या का सर्वे किया जा रहा हैं । प्रभावित गावों पर सर्वे में कहीं भी किसी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं हुआ शांति पूर्वक ग्राम सरपंच व ग्रामीण जन साथ में रहकर सहयोग कर रहे हैं ।*

         *देखना यह है कि शासन प्रशासन का यह सर्वे  प्रभावित गावों के धरातल पर कितना कारगर होता है । सर्वे उपरांत स्पष्ट हो जायेगा । अभी किसान परिवारों को धैर्य,  धीरज रखते हुए आशा व  विश्वास रखना जरूरी है।*  

          *समिति का दिशा निर्देशानुसार जब तक नवा रायपुर प्रभावितों को  न्याय नहीं मिल जाता तब तक किसान आन्दोलन को यथावत जारी रखना है ••• रखना है ।*

         


     *किसान आन्दोलन में सतनाम सेना के साथियों द्वारा  बलिदानी  राजागुरू  बालक दास द्वारा आज ही के दिन  सतनाम सेना का नीव रखा गया था इस अवसर पर फल बिस्कुट वितरण किया गया ।*

         *किसान आन्दोलन का 39 वां दिन किसान मंच में उपस्थित अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन उपरांत उद् बोधन दिया गया :- 

 रूपन लाल चन्द्राकर अध्यक्ष,  कामताप्रसाद रात्रे, फूलेश बारले कोषाध्यक्ष, ललित यादवकार्यकारिणी अध्यक्ष,  गिरधर पटेल प्रवक्ता,  कु• धनेश्वरी पटेल द्वारा मंच संचालन,  आनंद राम साहू,  विनोद भाई, दिवाकर जांगडे सरपंच छतौना, छन्नू कोसरे सरपंच कयाबाधां, लक्ष्मी नारायण चन्द्राकर, भागीरथी साहू, विमला पटेल, सावित्री विश्वकर्मा,  राजकुमार पटेल, लुकेश्वर साहू,  कुलेश्वर वर्मा,  हरिप्रसाद तिवारी, दौलतराम चन्द्राकर, दुकालू सिन्हा, नवली बंजारे, इंद्र राम , कु• नेहा साहू,  रमशीला साहू, दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी संघ, हिमानी यादव, बबला यादव , बलराम साहू, रिंकी कोशले, सुषमा गिलहरे, महंत रिखीदास, लक्ष्मी चन्द्राकर बसंती (अंजनी)यादव,माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य  , ओमप्रकाश साहू प्रदेश अध्यक्ष छ•ग• पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ रायपुर, दादा वीरेन्द्र ,  खेलन साहू, दुर्गापाल,सुशील कुमार निमर्लकर, श्री मति त्रिवेणी निमर्लकर नरियरा जांजगीर चापा  (के•एस•के•महानदी कम्पनी भूमि विस्थापित किसान)  आदि द्वारा सम्बोधित किया गया।

          नवा रायपुर किसान आन्दोलन में आज 39 वां दिन भी प्रभावित गावों से हजारों- हजार किसान परिवारों से लोग पहुंचे थे।



          

No comments:

Post a Comment

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को

समाचार *कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को* रायपुर 28 जून 2023/ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भ...