Saturday, 1 January 2022

रायपुर : नक्सल क्षेत्र में लोगों को भरोसा हुआ कि पुलिस उनकी मित्र है : श्री भूपेश बघेल







 रायपुर : नक्सल क्षेत्र में लोगों को भरोसा हुआ कि पुलिस उनकी मित्र है : श्री भूपेश बघेल


छत्तीसगढ़ के किसानों और जवानों की हो रही जय-जयकार


पुलिस ने नक्सलियों की मांद में कैंप खोलकर उनके हौसले किये पस्त

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिये ’अभिव्यक्ति’ एप किया लॉन्च

मुख्यमंत्री श्री बघेल पुलिस जवानों के साथ नव वर्ष मिलन कार्यक्रम में हुये शामिल


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के साथ नव वर्ष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों और जवानों दोनों की जय-जयकार हो रही है। पिछले दो वर्ष सभी लोग कोरोना संकट से जूझते रहे, मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाला वर्ष सभी के लिये आरोग्यता और समृद्धि लेकर आये। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में हमारे जवान रातभर गश्त करते हैं, तब हम सब चैन की नींद सो पाते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे संतोष है कि नक्सल क्षेत्र में हमारी पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है। नक्सली समस्या केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है बल्कि ये राजनैतिक और सामाजिक समस्या भी है। हम नक्सलियों की मांद में जाकर कैंप खोल रहे हैं। अब नक्सलियों के हौसले पस्त होने लगे हैं। अब वहां के वनवासी पुलिस को अपना मित्र मानते हैं। पुलिस कैंपो से बाहर निकलकर लोगों से घुल-मिल रही है। ग्रामीणों की मदद कर रही है। इसलिये वहां नागरिकों को विश्वास होने लगा है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिये हैं। बस्तर का अधिकांश हिस्सा नक्सलियों से मुक्त हो चुका है। वहां सड़क, पुल, पुलिया एवं अन्य विकास कार्य होने से लोगों को आवागमन की भी सुविधा हो गयी है।



No comments:

Post a Comment

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को

समाचार *कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को* रायपुर 28 जून 2023/ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भ...