Thursday, 9 December 2021

वंदे भारतम नृत्य उत्सव की दूसरी जोनल स्तरीय प्रतियोगिता कल मुंबई में होगी

 वंदे भारतम नृत्य उत्सव की दूसरी जोनल स्तरीय प्रतियोगिता कल मुंबई में होगी


इस आयोजन में पश्चिमी क्षेत्र के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं के 40 से अधिक विजेता भाग लेंगे


वंदे भारतम नृत्य उत्सव प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया अंचल स्तर पर अपने अगले चरण में पहुंच गई है। जोनल स्तर का आयोजन आज से 12 दिसंबर तक चार अलग-अलग शहरों में शुरू हुआ है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश भर से शीर्ष नृत्य प्रतिभाओं का चयन करना और उन्हें गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना है।


इस प्रतियोगिता का दूसरा जोनल स्तर का आयोजन 10 दिसंबर, 2021 को मुंबई में सुबह 10.00 बजे से होगा। मुंबई में दूसरे क्षेत्रीय स्तर के आयोजन के दौरान, शास्त्रीय, लोक, आदिवासी और समकालीन रूपों में भारत के समृद्ध नृत्य रूपों, संगीत, गीतों को देखने को मिलेगा। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 40 से अधिक विजेता इस आयोजन में भाग लेंगे। सरकारि सुत्रों से प्रकाशित सुचना । ।

No comments:

Post a Comment

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को

समाचार *कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 27,28 और 30 जून को* रायपुर 28 जून 2023/ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भ...